अपने इलाकों में चुनावी तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : अभय चौटाला

3/21/2019 9:40:08 AM

सिरसा: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला आज सिरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डबवाली रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने इलाके में चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार जोर शोर से करें। अभय चौटाला ने कहा कि इनैलो के कार्यकत्र्ता ऐसे सैनिक हैं जो कभी बैरक नहीं छोड़ते और हमेशा चुनावी समर के लिए तैयार रहते हैं। इस अवसर पर सिरसा के चरणजीत सिंह रोड़ी, पार्टी के जिलाध्यक्ष पदम जैन, कश्मीर सिंह करीवाला उपस्थित थे।

Deepak Paul