श्रमिक पंजीकरण अभियान की 55 लेबर चौकों पर की शुरूआत: सैनी

7/3/2018 12:46:05 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश में 2 से 31 जुलाई तक चलाए जा रहे श्रमिक पंजीकरण अभियान की अम्बाला एवं नारायणगढ़ से शुरूआत की है। इसके साथ ही राज्य के लगभग 55 लेबर चौकों पर इस अभियान की शुरूआत की गई और मौके पर ही पहचान पत्र की कॉपी दी गई। सैनी ने बताया कि विशेष पंजीकरण अभियान के तहत प्रथम चरण में सभी लेबर चौकों से इसकी शुरूआत की गई है। 

इसके दूसरे चरण में निर्माण कार्यों पर लगे श्रमिकों का पंजीकरण किया जाएगा तथा तीसरे चरण में गांव-गांव जाकर श्रमिकों का पंजीकरण किया होगा।  इस दौरान उनके साथ लेबर कमिश्नर विजय कुमार दहिया सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे। 
 

Deepak Paul