CM मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान, हरियाणा में बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी(VIDEO)

10/6/2022 5:09:39 PM

चंडीगढ़(धरणी):  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि प्रदेश में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाई जाएगी।  एक हफ्ते में दो दुबई टूर के बाद चंडीगढ़ पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि गुरुग्राम में बनने वाली ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट में 13 दुबई की इंटरनेशन कंपिनयों ने रूचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हरियाणा में 1 लाख करोड़ निवेश आएगा। 

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि जंगल सफारी के निर्माण के लिए अरावली फाउंडेशन सरकार बनाएगी। इसका अध्ययन करने के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की भी सरकार हेल्प लेगी। इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिगृहित की जाएगी।  सीएम ने कहा कि ग्लोबल सिटी के लिए 13 दुबई की बड़ी कंपिनयों ने अपनी रूचि दिखाई है। इस प्रोजेक्ट में राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा कई कंपनियों ने हरियाणा में अलग-अलग प्रोजेक्ट में भी रूचि दिखाई। इसमें एग्री बिजनेस, फूड इंडस्टी जैसे सेक्टर शामिल हैं। दुबई गर्वनमेंट की अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथारिटी ने भी हिसार में इन्वेस्टमेंट के लिए रूचि दिखाई है। सीएम ने बताया कि नवंबर में ग्लोबल सिटी का पहला आक्शन किया जाएगा।

सीएम ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्लेसमेंट को लेकर भी कंपनियों से बातचीत हुई। इसमें 8 बड़ी कंपिनयों ने रूचि दिखाई। इसके जरिए हरियाणा के स्किल्ड युवाओं को वहां नौकरी करने का मौका मिलेगा। सरकार ने अभी 1 लाख युवओं को दुनिया के विभिन्न देशों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य तय किया है।  
 

 
 

 

 

Content Writer

Isha