करनाल में वर्ल्ड 10के रन मैराथन दौड़ का आगाज, हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा

5/28/2017 12:40:48 PM

करनाल(कमल मिड्ढा):करनाल में आज सुबह वर्ल्ड 10के रन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध इंडियन टीम के क्रिक्रेटर रह चुके मोहित शर्मा, जोगिंदर शर्मा, यजविंदर चहल द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू करवाई गई। इस रेस में सैकड़ों की तादात में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं सीनियर सिटीजन के लिए भी एक मैराथन दौड़ करवाई गई। रेस में महिलाअों ने भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। रेस में विदेश से भी कई पार्टिसिपेंट पहुंचे। इस मौके पर जिला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 

मैराथन में अपना बेहतरन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों अौर अवल आने वालों को 5 लाख रुपए तक के रिवार्ड कैश दिए गए। मैराथन में करनाल उपायुक्त मनदीप सिंह बरार और नगर निगम आयुक्त आदित्य दहिया भी पहुंचे थे।