महिलाओं को सम्मानित कर मनाया विश्व महिला दिवस

3/6/2023 6:52:57 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो) : जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभा के लिए कोई उम्र नहीं होती। इन प्रतिभाओं को पहचानते हुए इन्हें सम्मान दिया गया। इसके लिए जन सेवक क्रांति पार्टी की ओर से शिवपुरी स्थित मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम को वार्ड-20 की भावी पार्षद स्वाति ग्रोवर ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

 

स्वाति ग्रोवर ने बताया कि इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए बहुत मौज मस्ती की। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर भाग लिया। म्यूजिकल चेयर, डांस, म्यूजिक जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अंकित अल्घ ने सभी महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi