पहलवान अर्जुन ने कैडेट एशिया चैम्पियनशिप में जीता कांस्य, मंगोलिया के पहलवान को हराकर जीता मैडल

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 11:26 AM (IST)

बहादुरगढ़  (प्रवीण धनखड़ ): बहादुरगढ़ के रोहद गांव के पहलवान अर्जुन ने कैडेट एशिया चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है। पहलवान अर्जुन रूहिल ने मंगोलिया के पहलवान को 10 - 0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। अर्जुन 92 किलो भार वर्ग में फ्री स्टाईल स्पर्धा का पहलवान है। जार्डन में 23 से 25 जून तक कैडेट एशिया चैम्पियनशिप करवाई गई थी। इसमें कई देशों के पहलवानों ने भाग लिया । पहली बार अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलते हुए अर्जुन ने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। अर्जुन ने हिन्द केसरी सोनू अखाड़े में अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेन्द्र के सानिध्य में कुश्ती की बारिकिया सीखी है। अर्जुन का कहना है कि वो भी ओलम्पिक में देश के लिए गोल्ड मैडल हासिल करना चाहता है।

 
अर्जुन पहलवान की कुश्ती का सफर महज 5 साल पहले ही शुरू हुआ है। हिन्द केसरी सोनू पहलवान अखाड़े में अभ्यास करते हुए अर्जुन ने स्कूल नेशनल में भी गोल्ड मैडल हासिल किया। उसके बाद कैडेट एशिया में चयन के लिए हुए ट्रायल में भी प्रथम स्थान हासिल किया है। अर्जुन के सहकोच अनुराग ने कहा उन्हे उम्मीद है कि अर्जुन आगे भी देश का नाम रोशन करेगा । उन्होंने कहा कि अर्जुन पहलवान की उपलब्धि से दूसरे पहलवानों को भी प्रेरणा मिलेगी।
बाईट अनुराग कोच

पदक जीतकर लौटे अर्जुन का अखाड़े में जोरदार स्वागत भी किया गया। हिन्द केसरी पहलवान सोनू ने फूलमाला पहनाकर अर्जुन को शुभकामनाएं भी दी। साथी पहलवानों ने भी अर्जुन का तालियों की मधुर आवाज से जोरदार स्वागत किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static