पहलवान बबीता फौगाट ने दुष्यंत-दिग्विजय को नई पार्टी की दी शुभकामनाएं

12/8/2018 6:26:54 PM

ब्यूरो: अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट ने दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को नई पार्टी की शुभकामनाएं दी है। वहीं उन्होने वीडियो जारी कर पूरे हरियाणावासियों से दुष्य ंत चौटाला का साथ देने की अपील की है। गौरतलब है कि दुष्यंत चौटाला की तरफ से कल हरियाणा में एक नई पार्टी का ऐलान किया जाएगा। 



जींद के पांडू पिंडारा में यह कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। रैली स्थल पर तैयारियां जोरों पर है वहीं करीब 500 एकड़ में रैली के लिए ग्राउंड तैयार किया गया है जिसमें सभी जगहों पर दरी बिछाई गई है।

Shivam