तोक्यो ओलंपिक के बाद फोगाट फैमिली के दामाद बनेंगे पहलवान बजरंग पूनिया

8/8/2019 4:03:27 PM

ब्यूरो : पहलवान बजरंग पूनियां और संगीता फोगाट अपनी पहलवानी के लिए पूरे देश में मशहूर हैं लेकिन अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। बता दें कि फोगाट फैमली में पहले गीता फोगाट और पवन कुमार, साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट-सोमवीर राठी ये रेसलिंग वर्ल्ड की मशहूर जोड़ियां हैं।



अब इस लिस्ट में जल्द ही स्टार रेसलर बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट का नाम जुड़ने जा रहा है। 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग पूनिया वर्ल्ड नंबर वन हैं और तोक्यो ओलिंपिक में मेडल के प्रबल दावेदार हैं, जबकि संगीता 59 किग्रा वर्ग में नैशनल चैंपियन रह चुकी हैं।



मिली जानाकरी के अनुसार दोनों की जोड़ी तोक्यो ओलिंपिक के बाद विवाह बंधन में बंधेगी और यह कपल पिछले 3 वर्षों से डेट कर रहा है। इस पूरे मामले पर महावीर फोगाट ने कहा कि दोनों परिवारों के बीच बात चल रही है और जल्द ही फैसला हो सकता है।



फोगाट ने बताया बजरंग की फैमिली भी इस रिश्ते से खुश है। वहीं उन्होंने कहा कि वह हमेशा कहते है कि वह अपना जीवन साथी खुद चुनें। बताया कि तोक्यो ओलिंपिक के बाद जल्द ही शादी के लिए फैसला लिया जाएगा।

Edited By

Naveen Dalal