2019 में कुरुक्षेत्र में रेसलिंग अकादमी खोलेंगे: खली

10/10/2018 1:03:58 PM

पंचकूला(धरणी): रैसलर, द ग्रेट खली हरियाणा में 11 को पंचकूला, 13 को अम्बाला व करनाल में 16 नवम्बर को रैसलिंग के कार्यक्रम करवाएंगे। करनाल में हुडा  ग्राऊंड में रैसलिंग कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि यहां होने वाली रैसलिंग में लाखों लोग पहुंचेंगे। खली ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उन्हें इन कार्यक्रमों को लेकर मदद का आश्वासन मिला है।

कुरुक्षेत्र में 2019 में खली रैसलिंग एकैडमी खोलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके अधिकतर रैसलिंग के खिलाड़ी हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों को अभी पंजाब आना पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखने को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को खेल के मैदान और सामान मुहैया करवाए ताकि युवा नशे से दूर रहें।

द ग्रेट खली ने बताया कि आमतौर पर इस तरह के बड़े कार्यक्रम छोटे शहरों में नहीं किए जाते लेकिन यह एक पहल है। खली ने बताया कि यह रैसलिंग बड़े लैवल पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसमें सभी विदेशी रैसलर हिस्सा लेंगे वहीं, महिला रैसलर भी इसमें हिस्सा लेंगी। खली ने बताया कि कुरुक्षेत्र में जमीन रैसलिंग अकादमी के लिए ली गई है। आगामी वर्ष में यहां अकादमी तैयार कर दी जाएगी। 

Rakhi Yadav