उत्तर प्रदेश की सीमा पर हरियाणा पुलिस ने युवक से पकड़े 6 बम्ब

1/12/2017 7:23:33 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के सीमा से सटे गांव घोडो पीपली में आज उत्तर प्रदेश पुलिस ने यमुनानगर के एक युवक को गिरफतार कर उसके कब्जे से छह जिंदा बम्ब बरामद किए हैं। हालांकि इस मौके से दो बदमाश पुलिस के हाथ से भागने में कामयाब हो गए है लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। वही आरोपी यमुनानगर का होने के कारण पुलिस उसके वहां छापेमारी कर लोगों से पूछताछ कर रही है।


उत्तर प्रदेश में चुनाव सिर पर है और ऐसे में यू पी में अपराधिक घटनाए भी बढने का खतरा पहले से ही बताया जा रहा है, लेकिन आज जो हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा से सटे यमुनानगर के गांव घोडो पीपली से मिला वह दिल दहला देने वाला था दराअस्ल उत्तर प्रदेश पुलिस को यह सूचना मिली थी कि यमुना नदी के रास्ते कुछ बदमाश हथियारों की सप्लाई करने के लिए उत्तर प्रदेश में दाखिल होंगे। जिस पर सहारनपुर जिले के कस्बा चिलकाना पुलिस यमुना नदी पर घात लगा कर बैठ गई। जैसे ही यमुना में हलचल हुई तो पुलिस ने धावा बोल कर एक युवक को हिरासत में ले लिया। जिसके कब्जे से कुछ अवैध हथियार और छह जिंदा बम्ब बरामद किए है।


दरअसल जो बम्ब पुलिस के हाथ लगे है वह देसी बम्ब थे। जिनमें कांच लोहे की कीले गंदक और कुछ विस्फोटक सामग्री थी जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद उन्हें जमीन में दबा दिया गया। इस मामले में जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यमुनानगर स्थित बावा कालोनी के एक मकान में किराए पर रह रहा है। चिलकाना पुलिस ने तुंरत इस मामले में यमुनानगर पुलिस से संपर्क साधा और आरोपी के ठिकानों पर छापे मारी की। हालांकि जो पता आरोपी सतेंद्र ने अपना चिलकाना पुलिस को बताया उस पर तो कोई नहीं मिला लेकिन पुलिस जैसे-जैसे पता चलता जा रहा था पुलिस वहां-वहां ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। हालांकि पुलिस विष्णु नगर बावा कालोनी और फिर जोगेंद्र नगर स्थित कई मकानेां पर पहुंची लेकिन हाल ही में वह सतेंद्र अपने भाई के साथ जोगेंद्र नगर में रह रहा था। यहा ताला लगा होने के कारण अब पुलिस उसके भाई को भी ढूंढने में लग गई है।


उत्तर प्रदेश के हाथ लगे आरोपी सतेंद्र पर यू पी में ही 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जबकि यमुनानगर में एक लूटपाट के दौरान हत्या का मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत मिली थी। हालांकि यमुनानगर में और अभी इस पर कितने मामले दर्ज है उन पर पुलिस जांच कर रही है। जबकि उसके दो भागे हुए साथियों के बारे में पता करने के लिए यमुनानगर का सीआईए स्टाफ व डिटक्टिव स्टाफ चिलकाना के लिए रवाना हो गया है।