यमुनानगर में कलंकित हुए खून के रिश्ते, बेटी ने पिता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप(video)

4/21/2018 4:12:36 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): यमुनानगर में एक बार फिर बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। पिता की घिनौनी हरकतों से तंग नाबालिग लड़की ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। महिला थाने की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़िता वहां से भाग गई जो रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिली। जहां पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके साथ उसका पिता कैसी हरकतें करता था। उसकी बात सुनकर जीआरपी ने महिला पुलिस से सम्पर्क किया और उसे महिला थाने के हवाले कर दिया। फ़िलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पिता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

नाबालिग ने बताया कि जब से वह छोटी थी तो पिता के साथ ही सोती थी। उसके पिता तब से उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। अब जब वह 14 साल की हो गई है तब उसके पिता उसके सभी प्राइवेट पार्ट्स को छेड़ने लगे। जिससे वह दिन ब दिन घुटती जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई भी उसे समझता नहीं था अौर उसकी मां को सब पता था लेकिन वह पिता की मार के आगे झुक जाती थी। जिसके बाद उसने निर्णय लिया अौर पुलिस में शिकायत दी थी लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। अब जीआरपी ने विश्वास जताया है शायद अब उसे इंसाफ मिल जाएगा। 

वहीं आरोपों से घिरे पिता का कहना है कि उसे शक था कि उनकी लड़की गलत है। वह बाहर कहीं लड़कों की गलत संगत में है। पिता ने कहा कि जिसके कारण उसने लड़की को सुधारने के लिए समझाने की बात की। इसी बात से नाराज होकर वह ऐसा कर रही है। उनका कहना है कि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। 

एसएचओ जीआरपी बृजपाल ने बताया कि लड़की को महिला पुलिस के हवाले कर दिया है वो आगे की कारवाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन नाबलिग के आरोपों ने पवित्र रिश्ते पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
 

Nisha Bhardwaj