यमुना नदी में आई बाढ़ ने छोड़े तबाही के निशान.... देखिए तस्वीरें

8/22/2019 12:36:11 PM

इंद्री (योगेश): क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तबाही मचाने के बाद यमुना नदी शांत होकर बह रही है। बाढ़ के पानी से भरे अधिकतर रास्ते खुल गए हैं लेकिन बाढ़ का पानी तबाही के निशान छोड़ गया।  यमुना क्षेत्र में आई बाढ़ से क्षेत्रवासियों को आॢथक नुक्सान व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


किसानों की कई फसलें बर्बाद हो गईं, पशुओं का चारा खराब हो गया, मकान ढह गए, खाद्य सामग्री बाढ़ के गंदे पानी में खराब हो गई और अब बीमारियों का खतरा पशुओं और ग्रामीणों पर मंडरा रहा है। कई निचले खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है।



क्षेत्रवासियों ने सरकार व प्रशासन से खराब हुई फसल के मुआवजा जल्द देने की मांग, बीमारियों से बचाव के लिए पशु चिकित्सक, मानव चिकित्सक डाक्टरों की टीम 2 सप्ताह निगरानी के लिए, मच्छरों के बचाव के लिए फॉगिग, जिन ग्रामीणों के मकान गिरे उनको मुआवजा, खाद्य सामग्री आदि मांग की। बाढग़्रस्त क्षेत्र में प्रशासन ड्रोन मैपिंग करवा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाइयां बांटी जा रही हैं, बाढग़्रस्त गांवों में बीमारी फैलने की संभावना बनी है। लोग शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।


बाढ़ से इन गांव के किसानों की फसल हुई तबाह 
चंद्राव, चौगांव, हंसुमाजरा, सैयदछपरा, जपतीछप्परा,नगली, कमालपुर, जपतीछपरा डेरा, हलवाना रोड़ान, गढ़ी बीरबल, लबकरी, समसपुर, मुसेपुर, गढ़पुर टापू, कलसौरा, बदरपुर, बीबीपुर ब्राह्मण,डेरा हलवाना, ब्याना, ब्यानी, रंदौली, डबकोली, डबकोली खुर्द सहित कई गांव के किसानों की कई गांव की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं।



तहसीलदार दर्पण काम्बोज ने कहा कि बाढग़्रस्त क्षेत्र के अधिकतर रास्ते दोपहर तक खुल गए और डबकौली खुर्द की तरफ पुल पर सुबह एक-डेढ़ फीट पानी बहता रहा, यहां शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और रोड से पानी उतर जाएगा। कर्मचारियों की टीमें लोगों के बीच जा रही हैं। बुधवार के दिन रंदौली क्षेत्र में ड्रोन द्वारा मैपिंग करवाई जा रही है और एक दिन पहले चंद्राव में मेपिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बरसात व बाढ़ में अभी तक 8-9 मकान गिरे सामने आए हैं, अधिकारी व कर्मचारी लोगों के बीच जा रहे हैं।   

Isha