यमुना पश्चिम नहर में मिला 5 साल के बच्चे का शव, फैली सनसनी

4/5/2022 8:39:18 AM

इंद्री(मेनपाल): यमुना पश्चिम नगर में 5 साल के बच्चे का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी देते हुए बच्चे के पिता जसमीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी दिमागी तौर पर परेशान चल रही थी। जिन का इलाज जगाधरी के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने अपने बच्चे को लेकर यमुना पश्चिम नहर में छलांग लगा दी थी। राहगीरों ने जब उसे नहर में छलांग लगाते देख लिया तो आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर मां को तो सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन तब तक बच्चा काफी दूर चला गया था जिसकी वजह से बच्चे को नहीं बचा पाए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनको सूचना दी कि एक 5 साल के बच्चे का शव इंद्री यमुना पश्चिम नहर के पुल के पास अटका हुआ है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी जगदीश ने बताया कि हमें सूचना मिली कि यमुना पश्चिम नहर के पुल के पास एक बच्चे का शव लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि यह बच्चा जगाधरी के विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला है जो कुछ दिन पहले जगाधरी यमुना पश्चिम नहर में कूद गए थे। बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


 

Content Writer

Isha