500 रुपए में लड़का होने का प्रसाद देता था ये व्यक्ति, गिरफ्तार

1/3/2017 5:50:53 PM

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर के गांव कैल में स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने एक ऐसा व्यक्ति को हिरास्त में लिया है जो अपने हाथों से दिए जाने वाले प्रसाद से ही लडका होने का दावा करता था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया। हालांकि पुलिस की हिरासत में आया आरोपी यह तो मान रहा है कि उसके द्वारा दिए गए प्रसाद से संतान होती है लेकिन उसके एवंज में वह पैसे लेता है इस बात को नहीं मान रहा।

सरकार के बार-बार विज्ञापन देने के बाद भी लोग बेटी को अपनी कोख से जन्म देने से न जाने क्यों डरते हैं। यही नहीं ऐसे लोगों को अपने जाल में फंसाने वालों की भी कमी नहीं है। भोले-भाले लोगों को लड़का होने की बात का दावा कर मोटी रकम भी ऐंठने में ढोंगी लोग प्रहेज नहीं करते। ऐसे ही एक मामला यमुनानगर के गांव कैल में सामने आया है। यहां एक ऐसा व्यक्ति है जोकि कपड़ा बेचने का तो काम करता ही है साथ ही वह मंदिर में बैठ कर औरतों को लड़का होने का आर्शीवाद भी देता है। ऐसे में इस व्यक्ति का दावा है कि उसके द्वारा दिए गए प्रसाद से कई लोगों को संतान की प्राप्ती हुई है। हालांकि यह आरोपी पैसे न लेने की बात कह रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर को सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उन्हें पांच सौ रूपए में लड़का हेाने का प्रसाद देता है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शमशेर सिंह की कई दिनों से शिकायते मिल रही थी कि वह लड़का होने की दवाई देता है। लेकिन पुलिस ने जब उसको हिरास्त में लिया तो शमशेर दवाई जिसे वह प्रसाद कह रहा है उस बात से तो मना नहीं कर रहा। जबकि उसका तो यह कहना है कि उसका काम तो भगवान का प्रसाद देना है, बाकी उपर वाले के हाथ में है। हाल ही में जो संताने हुई है उसका भी शमशेर स्वयं ही दावा कर रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी शमशेर से पूछताछ की जा रही है।