यमुनानगर: ड्यूटी के दौरान देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिवार को किया गया सम्मानित

10/25/2022 11:58:02 PM

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): जिले के 7 पुलिस जवान देश की रक्षा के लिए अलग-अलग जगह पर ड्यूटी के दौरान  शहीद हुए थे। आज उनके यादगार में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया और शहीद इंस्पेक्टर बलजीत, हेड कांस्टेबल कर्म सिंह और जवान सुरेश के घर पर जाकर उनके परिवार को सम्मानित किया गया है।

वेलफेयर इंस्पेक्टर सोमवती ने बताया कि पिछले एक साल में देश भर में 264 पुलिस के जवान शहीद हुए है। जिसमें हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी और जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर के दिन 1959 में हमारे सीआरपीएफ के जवानों की एक टुकड़ी सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह के नेतृत्व में लद्दाख में लगभग 16 हज़ार फीट की ऊंचाई पर जब गश्त कर रही थी। इस दौरान चीनी सैनिकों ने घात लगाकर हमारे जवानों पर हमला कर दिया। जिनका सामना हमारे जवान नहीं कर पाए और 10 जवान शहीद हो गए। तभी से उनके याद में  केन्द्र सरकार के तरफ से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष 21 से 31 अक्टूबर तक वीर शहीद जवानों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Ajay Kumar Sharma