यमुनानगर: दरगाह कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 महिलाएं घायल

10/22/2022 1:00:16 AM

यमुनानगर: शहर के साढौरा के ठसका गांव में शुक्रवार को बाबा हजरत सुधा साहब की दरगाह पर कब्जे को लेकर दो पक्षों की महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। इस घटना में दोनों पक्षों की 10 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी कमलजीत कुमार भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि नूर मोहम्मद नामक व्यक्ति दरगाह की देखरेख करते आ रहे है। अप्रैल में ग्रामीणों की एक कमेटी को उनके जगह दरगाह की देखरेख की जिम्मा सौंपी गई। लेकिन यह मामला कोर्ट में चला गया और यथा स्थिति बनाए रखने के लिए आदेश भी आ गए।  आने वाले 2 नवबंर और 8 आठ नवबंर को दरगाह में वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम भी होने है। इसी बीच दोनों पक्ष अपना कब्जा जमाना चाहते है।

गुरुवार को नूर मोहम्म के पक्ष के एक महिलाओं द्वारा दान-पत्र तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दूसरे दिन दूसरे पक्ष की महिलाएं वहां पहुंच गई। इस दौरान कहासुनी होते ही विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें 10 महिलाएं घायल हो गई,जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Ajay Kumar Sharma