यमुनानगर: घर की छत गिरने से लड़की घायल, 2 महीने बाद होने वाली शादी का सामान हुआ खराब

3/14/2023 8:28:39 AM

यमुनानगर (सुमित) : जाको राखे साइयां मार सके ना कोई यह कहावत यमुनानगर में उस समय सच साबित हुई जब अचानक से एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हालांकि घर की छत गिरने से परिवार की एक लड़की को चोट जरुर लगी है लेकिन पूरा सुरक्षित है।



छत गिरने से एक लड़की को आई चोट 

जानकारी के मुताबिक जिले के गांव शादीपुर में एक कच्चे मकान की छत गिर गई, गनीमत यह रही कि उस घर में रहने वाले सभी सदस्य ठीक है जबकि एक लड़की चोट आई है। 



शादी का सामान हुआ खराब 

वहीं महिला फरजाना ने बताया कि जब उसकी बेटी मुस्कान अपनी बहन के साथ खाना बना रही थी तो अचानक से उनके ऊपर मकान की छत गिर गई और एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे आसपास के लोग और पूरा परिवार सहम गया। छत गिरने के कारण पूरा परिवार चिल्लाया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। महिला ने बताया कि दो महीने बाद उसकी दोनों बेटियों की शादी है। 



प्रशासन से लगाई मदद की गुहार 

अचानक से कच्चे मकान की छत गिरने के कारण उनका कीमती सामान खराब हो गया है। जिसमें फ्रिज, टीवी कूलर, खाद्य पदार्थ और उनके बिस्तर कपड़े इत्यादि थे। सारा सामान खत्म हो गया। यहां प्रशासन की तरफ से कोई भी नहीं आया। हम यही मांग करते हैं कि हम बहुत गरीब हैं हमारी आर्थिक मदद की जाए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana