यमुनानगर : पति को बंधक बना महिला से किया दुष्कर्म, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

12/26/2020 10:21:16 AM

यमुनानगर (ब्यूरो) : नेपाल की एक महिला से 5 लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला समाने आया है। इस दौरान गैंगरेप करने वालों ने महिला के पति को रस्सियों से बांध दिया था। महिला ने गैंगरेप करने वालों को चाकू दिखाया तो बदमाश वहां से फरार हो गए। महिला के अनुसार उससे गैंगरेप करने वाले देखने में विशेष समुदाय से लग रहे थे । छछरौली पुलिस ने इस मामले में धारा-376डी, 452, 506, 342, 34 में केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बयान दिए कि उसका पति गांव बलाचौर में एक किसान के पास 14 साल से नौकरी करता है। वे अपने परिवार के साथ किसान के नलकूप पर रहते हैं। रात को वे नलकूप पर सोए हुए थे कि तभी 5 लोग आए और उसके पति को बंधक बना लिया। वहीं इसके बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और उसके साथ चार लोगों ने रेप किया। जब पांचवां रेप करने लगा तो उसने उसे धक्का दे दिया और चाकू उठा लिया। इसके बाद वे वहां से भाग गए। उसने अपने पति को रस्सियों से मुक्त कर सूचना पुलिस को दी। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर गैंगरेप करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
 

Manisha rana