यमुनानगर: बेवजह घरों से निकल रहे बेपरवाह लोग, नहीं है कोरोना का डर

5/8/2021 11:50:24 AM

यमुनानगर (ब्यूरो)) : जिले में लॉकडाउन लगे 5 दिन हो गए परंतु लॉकडाउन का असर जिले में बहुत कम दिखाई दे रहा है। हालांकि शहर के ज्यादातर चौको पर पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग जारी है। बिना मास्क बेवजह घरों से निकलने वाले लोगों के चालान भी किए जा रहे हैं। परंतु फिर भी लोग घरों से बेवजह निकलने से बाज नहीं आ रहे। शहर की सड़कों पर दोपहिया वाहनों पर तीन तीन लोग बैठे देखे जा सकते हैं। वही थ्री व्हीलरों में भी 5-6 सवारियां बैठी देखी जा सकते हैं। दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़ शहर के बाजारों में भारी लोगों की भारी भीड़ कोविड.19 नियमों की धज्जियां उड़ाते देखी जा सकती है। जिसे देखकर तो यह नहीं लगता कि शहर में लॉकडाउन लगा है।

दोपहिया वाहनों पर बैठ जा रहे तीन तीन लोग
शहर की सड़कों चौक चौराहों पर दोपहिया वाहनों पर तीन तीन लोग बैठ जाते देखे जा सकते हैं। ज्यादातर दो पहिया वाहन  सवारों ने हेलमेट तक नहीं डाला होता। इनमें से कईयों के मुंह पर तो मास्क तक नहीं लगा होता। कोविड.19 गाइडलाइन की बात करें तो दो पहिया वाहन पर केवल दो ही लोग बैठ जा सकते हैं। दोनों ने हेलमेट पहना हो दोनों के मुंह पर मास्क हो वह दोनों के हाथों पर ग्लव्स भी होने चाहिए परंतु ज्यादातर कोई भी दो पहिया वाहन सवार इन नियमों की पालना करते नहीं देखा गया।

थ्री व्हीलर ओं मैं भी सवारियों की भरमार
कॉविड 91 गाइडलाइन के अनुसार थ्री व्हीलर में ड्राइवर के अलावा केवल दो ही सवारियां बैठा सकते हैं। परंतु शहर की सड़कों पर दौड़ रहे इन थ्री व्हीलरों में 5-6  सवारियां बैठी आराम से देखी जा सकती हैं। यह थ्री व्हीलर सरेआम कोविड.19 नियमों की धज्जियां उड़ा कर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। चंद पैसों के लालच में थ्री व्हीलर वाले बी कोरोनावायरस फैलाने में कहीं पीछे नहीं है।

मेडिकल की दुकानों के बाहर लोगों की भारी भीड़
केमिस्ट शॉप पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली केमिस्ट शॉप पर सोशल डिस्टेंसिंग की  धज्जियां उड़ रही थी। केमिस्ट शॉप के बाहर कई लोग बिना मास्क के दिखे। वही केमिस्ट शॉप संचालक भी लोगों को जागरूक नहीं कर रहे कि यहां पर भीड़ ना करें वह मास्क डालकर आए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana