ई.सी.जी. करते वक्त वार्ड वॉय ने पूर्व चैयरपर्सन से की अश्लील हरकत(Video)

11/14/2017 3:02:28 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): नगर परिषद में उच्च पद पर रह चुकी एक महिला के साथ स्वामी विवेकानंद अस्पताल नजदीक शहीद भगत सिंह चौक के कर्मचारी ने ई.सी.जी. करते वक्त अश्लील हरकत की। अस्पताल प्रशासन उसे ट्रेनी बता रहा है जबकि पीड़ित महिला के मुताबिक उसने अपने आपको एन.एस.एस. बताया है। महिला ने शिकायत दी कि उसके साथ उसका पति भी था। डॉक्टर ने ई.सी.जी. की सलाह दी। वह ग्राऊंड फ्लोर पर ई.सी.जी. करवाने आ गई। इसी दौरान अजय नाम के युवक ने दवाई लगाने के बहाने उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। शिकायत के मुताबिक उसके पति को इस दौरान बाहर खड़ा कर दिया गया।

महिला कर्मी है हमारे पास: मनजीत
अस्पताल की निदेशिका मनजीत कम्बोज का कहना है कि उनके पास ई.सी.जी. करने के लिए महिला कर्मचारी है। सोमवार को वह आपातकालीन रोगी के कारण व्यस्त हो गई। इसी दौरान अजय ई.सी.जी. रूम में चला गया। महिला की शिकायत पर हमने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया है। अस्पताल प्रशासन पीड़ित के साथ है।
.
ए.एस.आई. बलजीत कौर का कहना है कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के कर्मचारी अजय के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मैडीकल भी करवाया गया है। प्रयास है कि मामले की तह तक जाते हुए जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।