छत पर खेल रही 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां को भी दी जान से मारने की धमकी

3/10/2018 4:17:59 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): हरियाणा में आए दिन हो रही रेप की घटनाअों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में बहू बेटियां कितनी सुरक्षित हैं। वहीं यमुनानगर में पड़ोसी ने बहला-फुसलाकर 4 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया। जब इस बात का बच्ची की मां को पता चला तो उसे भी किसी अौर को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर हालत में बच्ची को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार पड़ोस में रहने वाले नाबालिग युवक ने छत पर खेल रही 4 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में इशारों से बताया। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। 

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर पोस्को एक्ट के साथ विभिन्न धाराअों में मामला दर्ज कर जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर आगे की जांच शुरू कर दी है।