वर्ल्ड वाइड मिसेज इंडिया के फाइनल में पहुंची यमुनानगर की बेटी

6/27/2018 9:10:56 AM

यमुनानगर(त्यागी): एक बार फिर शहर की बेटी का चयन वर्ल्ड वाइड मिसेज इंडिया के लिए किया है। जोकि शहर के लिए नहीं बल्कि प्रदेश के लिए गौरव की बात है। करीब 4 हजार प्रतिभागियों में से जिले की बेटी का चयन दिल्ली में आयोजित विशेष ऑडिशन के तहत किया गया है। पेशे से मनोवैज्ञानिक 34 वर्षीय किरण प्रीत कौर की एक 5 वर्षीय बेटी भी है।

11 से 19 सितम्बर तक ग्रीस में इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा व 22 सितम्बर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में ग्रेंड फिनाले होगा। इस दौरान उन्हें हर 15 दिन के बाद एक विशेष टास्क दिया जाता है जिसे उन्हें पूरा करना होता है। मूल रूप से यमुनानगर की बेटी किरण प्रीत की शादी 9 वर्ष पहले दिल्ली में हुई थी, लेकिन उनका चयन हरियाणा की तरफ से किया है। दिल्ली से यमुनानगर लौटने पर उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य तो समाज सेवा करना है। 

Rakhi Yadav