यमुनानदी के जलस्तर से बहा अस्थाई पुल, खेती करने वाले किसानों पर आई आफत

3/15/2020 1:26:19 PM

रादौर(कुलदीप सैनी)- पिछले कई दिनों से हो रही बरसात के कारण गुमथला गांव के नकली घाट पर बना अस्थाई पुल बह गया है जिससे न केवल ब्रिज का निर्माण कार्य कर रही कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं अस्थाई पुल से यमुनापार अपने खेतों में जाने वाले किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर किसानों परेशानी का कारण बन गया है । किसानों ने बताया की वे यमुनापार अपने खेतो में जाने के लिए इस अस्थाई पुल का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अब इसके बह जाने से अपने खेतों में नहीं जा पाएंगे, इसके लिए उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय कर अपने खेतो तक पंहुचना पड़ेगा। 

आपको बता दें की गांव गुमथला के नजदीक यमुना नदी के घाट पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए ही ठेकेदार द्वारा यह अस्थाई पुल बनाया गया है, जिस पर  ठेकेदार की ओर से लाखों रुपए खर्च किए गए हैं। अब इस अस्थाई पुल के बह जाने से जहाँ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य बाधित होगा, वही इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे में किसानो ने इस अस्थाई पुल को पुन बनवाने की मांग की है।  

 

 

 

Isha