Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, जानें आगे के दिनों में कैसा रहेगा मौसम

9/18/2023 8:15:15 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 

जानकारी केे मुताबिक मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 19 से 21 सितंबर तक बारिश पर ब्रेक रहेगा, लेकिन 22 सितंबर से फिर बारिश के आसार बनेंगे। हालांकि अब जगह-जगह हो रही बारिश से परेशानी भी बढ़ रही है। किसानों की धान व कपास मंडियों में पहुंचने लगी है। ऐसे में इनके खराब होने की चिंता किसानों व आढ़तियों को सता रही है।



सितंबर महीने में कम हुई बारिश

हरियाणा में सितंबर महीने में काफी कम बारिश हुई है। सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)

 

Content Writer

Manisha rana