हरियाणा के इन 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

8/25/2023 11:48:43 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार और जींद जिले शामिल हैं। 24 घंटे में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोनीपत की रात सबसे ठंडी रही, यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगस्त में आगे कैसा रहेगा मौसम

24 घंटे में अगस्त में हुई बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। अब बारिश की कमी 62 से घटकर 55 प्रतिशत तक रह गई है। एक अगस्त से अब तक 51.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इसके मुकाबले 113.9 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। हरियाणा में अगस्त में अब 29 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Content Writer

Manisha rana