ग्रेटर फरीदाबाद में अवैध निर्माणों पर चला नगर निगम का पीला पंजा

7/22/2019 12:25:14 PM

फरीदाबाद(देवेंन्द्र ): ग्रेटर फरीदाबाद में बढ़ रहे अवैध निर्माणों की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम ने कमर कस ली है। आज स्थानिय शहर में कई जगहों पर नगर निगम का पीला पंजा चला। पुलिस दस्ते के साथ मिलकर नगर निगम ने अवैध निर्माणों को धराशायी किया।

ग्रेटर फरीदाबाद में कई जगह तेजी चल रहे अवैध निर्माण पर आज आखिरकार काबू पा लिया गया।  निगम के अधिकारियों ने  बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगह बड़ी तोड़फोड़ की। 

नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के एक्सियन ओमबीर सिंह की माने तो फरीदाबाद में कहीं भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उनका साफ तौर से कहना है कि बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने से जहां लोगों का नुकसान होता है, वही निगम अधिकारियों को भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देना पड़ता है, जिससे सभी का नुकसान है।

Isha