अवैध प्लास्टिक के बाजार पर चला पीला पंजा, ध्वस्तीकरण का महिलाओं ने किया विरोध

12/20/2022 6:59:20 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण): शहर में अवैध प्लास्टिक कबाड़ के बाजार पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। लोवा कलां के खेतों में लगभग दो साल से चल रहे प्लास्टिक कबाड़ के कारोबार पर प्रशासन ने पीला पंजा चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान महिलाएं  तोड़फोड का विरोध करती हुई नजर आई। 

बता दें कि प्लास्टिक कबाड़ का ये बाजार लोवा कलां गांव के करीब 40 एकड़ खेतों में फैला हुआ है। पहले ये प्लास्टिक कबाड़ के व्यापारी बहादुरगढ़ के जटवाड़ा गांव के किसानों के खेतों में काम करते थे। फिर वहां से परनाला और बामड़ौली के खेतों में भी प्लास्टिक कबाड़ का बाजार चलाया। तीनों जगहों से प्रशासन ने तोड़फोड़ की कार्रवाई कर प्लास्टिक कबाड़ का अवैध बाजार बंद करवा दिया।

जिला नगर योजनाकार जेपी खासा ने कहा कि एनजीटी ने भी सख्त आदेश दे रखे है। प्लास्टिक कबाड़ के कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा कंट्रोल एरिया के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने बताया कि शेड तोड़ दिए गए हैं। प्लास्टिक कबाड़ को खुद ही इन्हें हटाना है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जिला प्रशासन कबाड़ की नीलामी कर देगा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कबाड़ का स्थाई बाजार बनाकर ही इसका समाधान हो सकता है, लेकिन सरकार ने उनसे इस बारे कोई रिपोर्ट नहीं मांगी हैं।  

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma