बेरोजगारी में हरियाणा देशभर में प्रथम : योगेंद्र यादव

9/16/2019 12:05:34 PM

करनाल (काम्बोज): हरियाणा में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है,देश भर में सबसे ज्यादा युवा हरियाणा में बेरोजगार हैं और प्रदेश के सी.एम. अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं। स्वराज इंडिया गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं का वीडियो बनाएगी और कागज पर उनके साइन लेगी। उपरोक्त शब्द स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने पत्रकार वार्ता दौरान कहे। रविवार को पार्टी की बैठक हुई,जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी औसत 8.2 प्रतिशत है, जबकि हरियाणा में 28.7 प्रतिशत। प्रदेश में 19 लाख युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर से पार्टी द्वारा गांव-गांव में जाकर बेरोजगारी को लेकर अभियान चलाया जाएगा व प्रदेश सरकार के झूठ को जनता के सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर वह अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उनके अनुसार प्रदेश की 17 विधानसभा सीटों पर तो उम्मीदवार उतार दिए गए हैं,जबकि अन्य पर जल्द घोषणा कर दी जाएगी। 
 

Shivam