गोलकीपर सविता पूनिया को दी जाए डीएसपी की नौकरी व एक करोड़ की राशि: योगराज शर्मा

3/29/2018 3:31:35 AM

चंडीगढ़ (धरणी): समाजसेवी योगराज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पिछले साल दिसंबर माह में एक खत लिखा। जिसमें लिखा गया कि भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया ने एशिया कप में गोल्ड मेडल भारत को दिलाया था, को डीएसपी की नौकरी व एक करोड़ की राशि से सम्मानित करने की घोषणा की जाए।

पत्र में लिखा गया कि सविता पूनिया के मौजूदा वरिष्ठ हॉकी कोच आजादसिंह मलिक, सिरसा के प्रारंभिक हॉकी कोच सुंदर सिंह व हिसार हॉकी टीम के प्रारंभिक मैनेजर योगराज शर्मा व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत को भी दस-दस लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाए। गत सालों के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा हॉकी कोच व अन्य को भी नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा पुन: फरवरी माह को पी.एस. स्पोटर्स अशोक खेमकां को पत्र प्रेषित किया गया।

हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए सेवा प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम में खेल रहे खिलाडिय़ों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम को भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया ने ओलम्पिक क्वालीफाई व एशिया कप हॉकी का विजेता बनाकर इतिहास रचा है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्पोटर्स पॉलिसी से अलग मुख्यमंत्री घोषणा के तहत भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को डीएसपी की नौकरी व एक करोड़ की राशि से सम्मानित करने की घोषणा करें। 

गत दिनों मुंबई में टाइम्स ऑफ  इंडिया स्पोटर्स अवार्ड से भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को सम्मानित किया गया था। वहीं फॉॅब्र्स इंडिया ने अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 30 साल तक के 30 युवाओं की सूची जारी की थी जिसमें सविता पूनिया का भी नाम था। 

उन्होंने बताया कि इतनी उत्कृष्ट उपलबिधयां हासिल करने के बावजूद सविता पूनिया को हरियाणा खेल विभाग द्वारा अब तक भीम अवार्ड से भी वंचित रखा गया है। भारतीय महिला हॉकी टीम 36 साल के लम्बे इंतजार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ओलम्पिक में क्वालीफाई करने में कामयाब हुई। यह सब भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत है।

Punjab Kesari