हलके की समस्याओं के बोर्ड लेकर रैली में पहुंचेंगे ‘आप’ कार्यकर्ता

2/15/2019 10:32:33 AM

चंडीगढ़(पांडेय): हरियाणा की राजनीति में अपना भविष्य मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी की गोहाना रैली का पूरा केंद्र ङ्क्षबदु वर्तमान मनोहर सरकार है। इस रैली के माध्यम से आप जहां आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन करेगी, वहीं हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कार्यकत्र्ता अपने-अपने हलके की समस्याओं को भी इस रैली के माध्यम से उजागर करेंगे।  सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ सीधी टक्कर मान रही आम आदमी पार्टी रविवार को होने वाली खूंटा पाड़ रैली के माध्यम से भाजपा सरकार को घेरेगी। रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्यातिथ होंगे। वहीं,  रैली की अध्यक्षता भले ही राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता करेंगे लेकिन यह रैली आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयङ्क्षहद की प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।


 जयहिंद के अनुसार इस रैली में शामिल होने वाले कार्यकत्र्ता अपने-अपने इलाके की समस्याओं से संबंधित पोस्टर, बैनर लेकर रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से हरियाणा सरकार को साढ़े चार साल के दौरान हुए विकास के नाम पर झूठे दावों पर आईना दिखाया जाएगा।  रैली में शामिल होने वाले बांगर, दक्षिण हरियाणा व उत्तरी हरियाणा के कार्यकत्र्ता अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में आएंगे। कई कार्यकत्र्ता ऊंट व घोड़ों पर सवार होकर पहुंचेंगे। नवीन जयङ्क्षहद ने कहा कि सभी कार्यकत्र्ता अपने-अपने साधनों से गोहाना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि बगैर पैसे के रैली कैसे की जाती है, यह देखने के लिए कांग्रेस, भाजपा व इनैलो के नेताओं को गोहाना आना चाहिए।

Deepak Paul