पूर्व वित्त मंत्री के आवास पर आगजनी मामला: युवा जाट नेता मनोज को मिली जमानत

11/27/2019 4:25:14 PM

रोहतक(ब्यूरो): हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर आगजनी और तोडफ़ोड़ के आरोपी युवा जाट नेता मनोज दूहन को जमानत मिल गई है। उन्हीं के साथ एक अन्य आरोपी गौरव को भी जमानत मिली है। दोनों मंगलवार शाम को सुनारिया जेल से बाहर आ गए। अब तक इस मामले के 5 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। 

मनोज दूहन के वकील जितेंद्र हुड्‌डा ने बताया कि मनोज दूहन की ओर से पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत की याचिका दायर की गई थी। इसमें दलील दी गई कि अब तक चार्ज फ्रेम नहीं हो पाए हैं। कई अन्य बिंदुओं पर कोर्ट ने जमानत दे दी। तकरीबन साढ़े 3 साल बाद कोर्ट से आरोपी युवा जाट नेता मनोज दूहन को जमानत मिली।
इस मामले में था गिरफ्तार

बता दें कि 19 फरवरी को रोहतक में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर आगजनी और लूटपाट हुई थी। इन दोनों ही मामलों में दूहन के खिलाफ कई केस दर्ज हुए थे। दूहन को गिरफ्तार भी किया गया था, तब से दूहन रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था।

Edited By

vinod kumar