घर में युवक की माैत, शरीर पर मिले चाेट के निशान

10/14/2017 1:02:47 PM

रेवाड़ी (माेहिंदर भारती): गत दिवस की सुबह नगर के कंकरवाली स्थित यादव नगर में एक घर में युवक को मृत पाए जाने पर हड़कम्प मच गया। उसके शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। यू.पी. का नरोरा निवासी 22 वर्षीय धर्मबीर यहां के यादव नगर में परिवार के साथ रह रहा था और विवाह समारोह स्थलों में टैंट लगाने का काम करता था। आज सुबह वह अपने घर पर जब मृत मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


मौके पर देर से पहुंची पुलिस को लेकर परिजनों में रोष दिखाई दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि धर्मबीर का टैंट लगाने का काम तेजी के साथ बढ़ रहा था। जिससे रंजिश रखते हुए किसी ने उसकी हत्या की है लेकिन पुलिस ने इन आरोपों पर ध्यान न देते हुए सामान्य कार्रवाई की है।