सनकी आशिक की करतूत- धोखा मिलने पर पहले प्रेमिका पर फिर खुद को मारा चाकू

5/9/2019 9:21:17 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर जिले में एक सनकी आशिक की सनकपन भरी करतूत सामने आई है। करतूत ऐसी कि यह सनकी आशिक अपनी ही प्रेमिका पर कातिलाना हमला कर दिया और उसपर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं इस आशिक ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी खत्म करने की कोशिश में अपने ऊपर चाकू मारे, लेकिन व इसमें बुरी तरह जख्मी हो गया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है, वहीं आरोपी व लड़की का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना यमुनानगर के हुड्डा कालोनी के ट्यूबेल नंबर 5 के पास की है। जहां प्रेमिका के शादी से मना करने पर प्रेमी ने गुस्से में घर मे घुस कर पहले तो प्रेमिका को चाकू मारे और बाद में खुद को चाकू मारे। घर वालों ने दरवाजा तोड़ दोनों को रोका और यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया जहां लड़की की हालत गम्भीर बताई जा रही है, वहीं घायल लड़के का भी ईलाज चल रहा है।

प्रेमी राजू ने बताया कि उसका 6 साल से अधिक राधिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 दिन पहले राधिका ने उसे मना कर दिया और उसे एक और लड़के के साथ देखा था, बस इसी बात पर उसे गुस्सा आया और ये खौफनाक कदम उठा लिया। एसएचओ राकेश कुमार ने बताया मामले में लड़की की हालत गंभीर है, जिसमें सुधार आने के बाद लड़की से बयान लिए जाएंगे और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Shivam