यमुनानगर में युवक की बेरहमी से हत्या; रस्सी में बांध आरोपियों ने पीटा, हालत बिगड़ी तो छोड़कर भागे

1/2/2024 7:12:23 PM

यमुनानगर  (सुरेंद्र मेहता): जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने एक युवक को बांधकर इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। इस खौफनाक वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक की शिनाख्त   यमुनानगर की वर्कशॉप रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले ऋतिक को रस्सी बांधा और उसकी जमकर पिटाई की। मृतक की पिटाई का सिलसिला काफी देर तक चला और बाद में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक सुबह जब प्रभात फेरी निकल रही थी तभी कुछ लोगों की नजर मृतक पर पड़ी। इस दौरान लोगों ने  तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और मृतक के शव को यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जिसकी आज सुबह शंकर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी ऋतिक राणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने वारदात की जांच के लिए घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया है। हत्या की वारदात के बारे में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कुछ सफलता जरूर मिली है। पुलिस द्वारा अभी इस मामले में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि मृतक के जिस्म पर कई चोटों के निशान हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि आरोपियों द्वारा बहुत ही बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal