बैंक कर्मचारियों से युवक परेशान, कर ली आत्महत्या, मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट

3/2/2024 5:34:09 PM

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत के भावना चौक स्थित देशराज कॉलोनी निवासी एक युवक ने बैंक कर्मचारियों से परेशान होकर शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को शनिवार की सुबह हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान संदीप कुमार (38) के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने बैंक मैनेजर और रिकवरी एजेंट पर उसे और उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि संदीप ने एक निजी बैंक से कर्ज लिया था। पिछले साल से इसका परिचालन बंद हो गया था। इसके बाद वह किस्त नहीं चुका पा रहा था।

इसे लेकर बैंक वाले आए दिन उसे परेशान कर रहे थे। उनके घर पर नोटिस चिपकाने से लेकर रंगदारी वसूलने तक की धमकियां दी जा रही थीं। इसी बात को लेकर संदीप पिछले कई दिनों से परेशान था जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। तहसील थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana