शादी के 4 महीने बाद युवक ने दी जान, पत्नी के मायके जाने के 7 दिन बाद उठाया ये कदम
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 02:32 PM (IST)
फतेहाबाद : फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी युवक ने फंदा लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक माजरा रोड पर फोन की दुकान चलाता था। उसकी 4 महीने पहले फरवरी में शादी हुई थी। सूचना पाकर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक अशोक नगर निवासी भैया लाल का 28 वर्षीय बेटा सोनू माजरा रोड पर खुद की मोबाइल शॉप चलाता था। उसकी पत्नी सात दिन पहले ही मायके गई थी। परिजनों के अनुसार सोनू रविवार रात को खाना खाकर कमरे में सोया था। सुबह देखा तो उसने फंदा लगाया हुआ था। सोनू चार बहन-भाईयों में सबसे छोटा था। वह अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रहता था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)