नहर में नहाते समय डूबा युवक, 3 बहनों का इकलौता भाई था रोहित

8/22/2022 12:30:11 PM

करनाल : करनाल जिले के गांव जाणी निवासी युवक रविवार देर शाम दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था जबक वह नहाते समय नहर में डूब गया। इसकी सूचना परिजनों करीब शाम 6 बजे सूचना मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर रोहित अपने दो दोस्तों के साथ नहर पर घूमने गया था। उसके दोस्त नहर में नहाने लगे और उनके साथ रोहित भी नहर में उतर गया। नहाते समय नहर में बनी दीवार से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। जब रोहित नहर में डूब गया तो दोस्तों ने उसकी नहर में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रोहित की उम्र करीब 17 साल थी और वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी 3 बहनें हैं और रोहित उनका इकलौता भाई था। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोरों की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। लेकिन रोहित को कोई पता नहीं चल पाया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana