युवक ने जीजा पर चलाई गोली:हिसार की घटना, बहन की लव मैरिज से खफा था

4/28/2022 1:31:08 PM

हिसार: जिले के आदमपुर में मंगलवार रात को एक युवक को जान से मारने के प्रयास में गोलियां चलाई गई। युवक ने करीब ढ़ाई महीने पहले एक लड़की से लव मैरिज की थी। गोली चलाने का आरोप लड़की के भाई व एक अन्य पर हे। 

जानकारी के अनुसार एक युवक विकास ने थाना आदमपुर पुलिस को बताया कि वह नीम अड्डा रोड, नजदीक भारत गैस एजेंसी ढाणी गांव, तहसील आदमपुर, जिला हिसार का रहने वाला है। वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि इसी साल 10 फरवरी को उसने हिसार के गांव जगाण की युवती से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिजन उनके विवाह से नाराज हैं।

 मामले के जांच अधिकारी SI बलजीत सिंह ने बताया कि थाना आदमपुर में विकास की शिकायत पर गांव जगाण के रविंद्र और उसके साथी पर धारा 285/34 IPC 25/54/59 A.एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। विकास ने रविंद्र की बहन से प्रेम विवाह किया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Content Writer

Isha