शादी का झांसा देकर युवक ने विवाहिता महिला से बनाए संबंध, आरोपी भी निकला शादीशुदा

10/16/2020 2:31:55 PM

कुरुक्षेत्र : शहर के एक बस अड्डा के नजदीक बने जिम में आने वाली विवाहिता महिला से नजदीकी बवाकर एक युवक पर शादी करने के बहाने बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार अम्बाला जिला के नजदीकी गांव की रहने वाली विवाहिता युवती ने बताया कि उसकी शादी नवम्बर 2019 में जिला कुरुक्षेत्र के नजदीकी कस्बा के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुई थी।

भुगतभोगिया दंपति कुरुक्षेत्र के एक पॉश एरिया में रह रहे थे। वह बस अड्डे के सामने एक जिम में जाया करती थी। पीड़िता ने कहा कि शादी के बाद उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया था। जिसमें  जाने के कुछ दिनों के अंतराल में करीब एक वर्ष पहले रविंद्र जिम में मिला था। मेलजोल बढ़ाना शुरु कर दिया। आरोपी ने बहकाते हुए कहा कि अपने पति को तलाख दे दे। वह भी कुंबारा है औऱ शादी कर लूंगा। 

झांसे में रखते हुए उसे उकसाकर पति के खिलाफ करने लग गया। इतना ही नहीं पति के खिलाफ धमकाकर सुसाइड लैटर लिखवाया और कहा कि पति को तलाक दे और मुझसे शादी करनी है। भुगतभोगिया को अलग-अलग होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। होटलों में अपने नाम से कमरा बुक करता था। उस पर होटलों में मेरा नाम बदल-बदलकर लिखवाता था। पति को जब इस बारे में पता चला तो ऐतराज करने लगे। तब से भुगतभोगिया अपने मायके में रह रही है।

जून 2020 में मायके से ससुराल आई तो रविंद्र ने उसके पति को फोन कर कहा कि मैं पत्नी से सच्चा प्यार करता हूं। तू इसे तलाक दे दे । अगस्त माह में वह करनाल चली गई। दोषी रविंद्र एक निजी होटल में लेकर गया वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। भुगतभोगियों से कहा कि तुमसे शादी नहीं करनी है। पता चला कि रविंद्र शादीशुदा है। दोषी ने अपने जाल में फंसाकर उसे बर्बाद कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस बारे में  किसी को बताने पर  जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना में केस दर्ज कर लिया है।  
 

Manisha rana