होलिका दहन के दौरान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, आग में लगाई छलांग.. बुरी तरीके से झुलसा

3/26/2024 1:30:16 PM

सोनीपतः  खरखौदा की सब्जी मंडी में होलिका दहन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक होलिका में कूद गया।  लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और पुलिस को अवगत कराया। युवक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 

खरखौदा सब्जी मंडी में हर साल की तरह इस बार होलिका लगाई गई थी।  इस दौरान होलिका दहन किया गया, तभी अचानक से एक युवक भागकर आया और होलिका में कूद गया। यह देखकर सभी लोग चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर हड़कंप के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को होलिका के अंदर से निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने घायल को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उस प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालात के चलते रोहतक, रेफर किया गया। युवक बेसुध होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी है।  

Content Writer

Isha