आइसक्रीम फैक्ट्री में हेल्पर से करवा रहे थे इलेक्ट्रिशियन का काम, करंट लगने से मौत

6/2/2018 2:28:43 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के अाईएमटी में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर की  मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर फैक्ट्री में हैल्पर का काम करता था, जिसे टैंक में घुसा कर इलेक्ट्रिशियन का काम करवाया जा रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Deepak Paul