Bahadurgarh: गाड़ी लूटने का विरोध करने पर युवक को गोली मारी, 1 हमलावर काबू, देर रात की वारदात

1/19/2024 10:41:53 AM

बहादुरगढ़ : हरियाणा के बहादुरगढ़ में वीरवार देर रात युवक पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दी। युवक के एक हाथ और पैर में गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल युवक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। गाड़ी लूटने का विरोध करने पर गोली मारने की बात सामने आई है। हालांकि वारदात की असली वजह की पुलिस जांच कर रही है। इस दौरान  एक हमलावर को पकड़ लिया गया तो दूसरा भागने में कामयाब रहा।

महेश को लगी 2 गोलियां 

घायल की पहचान महेश निवासी जौंती दिल्ली के रूप में हुई है। महेश वीरवार को पटेल नगर निवासी अपने दोस्त अमित के साथ बहादुरगढ़ में था। देर रात करीब 11 बजे दोनों पारले बिस्कुट कंपनी के पास खड़े थे। इसी दौरान दो व्यक्ति उनके पास आए और पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। बदमाशों ने महेश पर गोलियां चला दी। महेश को दो गोलियां लगी है। इसके बाद दोनों हमलावर भागने लगे तो लोगों ने एक आरोपी को काबू कर लिया। लोगों ने घायल महेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

वहीं मौके से पकड़े गए युवक की पहचान काला के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नागल ठाकरान का रहने वाला है। वहीं गोली मारकर भागने वाला आरोपी बख्तावपुर दिल्ली का लड्डू बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana