फैमिली कोर्ट परिसर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर, हालत गंभीर, PGI रोहतक रेफर

12/21/2023 1:59:33 PM

जींद : हरियाणा के जींद फैमिली कोर्ट परिसर में आज एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान सोनीपत जिले के गांव मातन निवासी सोनू के रूप में हुई है। वह परिवार विवाद के चलते वीरवार को फैमिली कोर्ट में आया हुआ था। यहां सोनू ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने पास मौजूद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि सोनू का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। खर्च को लेकर मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana