बहन के घर आया युवक फंदे पर लटका मिला, मृतक पर युवती की वीडियो वायरल करने का लगा था आरोप

11/24/2022 11:57:08 AM

घरौंडा : गांव पुंडरी में अपनी बहन के घर आया युवक फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक पर एक युवती ने उसका वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक कालरम अपनी बहन के घर आया था जहां वह घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana