बहन की डोली के बाद उठी भाई की अर्थी...दोस्तों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; वजह दिल दहला देगी

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 10:24 AM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पानीपत से सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की उसके ही दोस्तों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना थाना किला क्षेत्र के जगदीश नगर की है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय कुनाल के रूप में हुई है। रविवार रात कुनाल की बहन की शादी थी। शादी के बाद सोमवार को कुनाल अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, तभी उनके बीच झगड़ा हो गया। । परिजनों ने आरोप लगाया है कि देर रात करीब 2 बजे 10-15 युवको ने वर्मा चौक के पास उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपियों ने कुनाल पर चाकू, सुओं और रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया है। गंभीर हालत में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां से उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब 6 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुनाल सोनीपत में पीवीसी पैनल का काम करता था और बहन की शादी में घर आया हुआ था। 

PunjabKesari

परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को दिनभर पुलिस ने कुनाल के बारे में उन्हें नहीं बताया और शाम करीब छह बजे मौत होने की सूचना दी। परिजन थाने पहुंचे और हंगामा किया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, तहसील कैंप, सिटी थाना सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी टीम के साथ किला थाना पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static