साथियों के साथ नहर में नहाने गया युवक डूबा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

6/9/2022 4:00:16 PM

पानीपत : पानीपत जिले के समालखा कस्बे में स्थित गांव नारायणा पुल के पास नहर में साथियों के साथ नहाने गया छात्र नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर नहर किनारे पहुंचे। उन्होंने देखा कि नहर किनारे सिर्फ छात्र के कपड़े पड़े हुए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

जानकारी के मुताबिक गांव पावटी निवासी महावीर ने बताया कि उसका भतीजा शुभम एक महीने का था जब उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। ताऊ और ताई ने उसका पालन पोषण किया। वह 12वीं की पढ़ाई करता है। 12वीं की परीक्षा देकर वह अपने गांव पावटी में घर पर आया हुआ था। कल उसने समालखा में कंप्यूटर सीखने के लिए जाना था। वहीं पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी शुभम ने काफी नाम कमाया था। शुभम अपने तीन-चार साथियों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana