फरीदाबाद में खूनी खेल: GF से मिलने पहुंचे युवक की हत्या, हिरासत में 5 आरोपी

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 02:17 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले के रोशन नगर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मानस राय अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था, तभी वहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में लड़की की छोटी बहन भी शामिल बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत कुल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static