कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, दो युवकों पर मामला दर्ज

2/17/2021 5:49:44 PM

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी दोनों आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। 

जानकारी के अनुसार फर्कपुर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह पार्क में बैठी थी तभी दो युवकों ने उसके दोस्त का नाम लेकर बुलाया और उसे अपने घर ले गए। जहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया, जिसके पीते ही वह बेसुध हो गई।  जब उसे होश आया, तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। इस दौरान उन दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बाद में दोनों युवक उसे कॉलोनी में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने इस बारे में परिवार को बताया। इसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई। इस बारे महिला थाने की एसएचओ सोमवती ने बताया कि हमें एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलने के बाद हमने धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Content Writer

vinod kumar