युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने 2 साल तक किया दुष्कर्म

9/26/2020 11:55:25 AM

सोनीपत (ब्यूरो) : एक युवती को शादी का झांसा देकर उसकी सहेली के दोस्त ने करीब 2 साल तक दुष्कर्म किया। महिला थाने में दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह वर्ष 2018 में पेपर देने के लिए अपनी सहेली के साथ गई थी। वहां पर उसकी सहेली के भाई प्रशांत से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद प्रशांत से उसकी बातचीत होने लगी।

उसने आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मुरथल रोड स्थित होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे झांसा देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया, जिस पर उसने परिजनों व पुलिस को बताया। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Manisha rana