Fatehabad: युवक को ये रील इंस्टाग्राम पर अपलोड करना पड़ा महंगा, पहुंचा सलाखों के पीछे

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 01:08 PM (IST)

भूना : पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपनी इंस्टाग्राम आई.डी. पर हथियारों के साथ फोटो और रील अपलोड कर कानून की अवहेलना कर रहा था। आरोपी की पहचान मोनू पुत्र जगदीश निवासी बैजलपुर के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गांव बैजलपुर में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान सूचना मिली कि मोनू, ओला. 1 नाम की इंस्टाग्राम आई.डी. से हथियारों के प्रदर्शन की फोटो और रील्स अपलोड की जा रही हैं। जांच करने पर पाया गया कि यह आई.डी. मार्च, 2024 में बनाई गई थी। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्द‌मा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का फोन भी बरामद कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static